कोरोना महामारी की वजह से हम सभी लोगो को एक ऐसा समय बिताना पड़ा, जिसमें हमें अपने घर में ही कैद होकर रहना पड़ा सरकार को मजूबूरन सबकुछ बंद करना पड़ा, और जिससे काफी समस्यायें पैदा हूयी शुरुआती दौर में लोग काफी डरे हुये थे उन्हें सब्जी इत्यादि जैसी रोजमर्रा की चीजें कैसे उपलब्ध होगीं लेकिन ठेले पर सब्जी बेचने वाले एवं अन्य रेहड़ी वालो नें लोगों की समस्याओं को बहुत हद तक कम किया एवं रोजमर्रा की चीजों को हमारे घर तक पहुँचाया। पर बहुत से ऐसे लोग भी थे जो रोड़ पर अपना ठेला और रेहड़ी लगाया करते थे और उनका धंधा इस कोरोना काल में चौपट हो गया, इस समस्या को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ठेले एवं रेहड़ी वालों को कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाये जिससे वो अपने धंधे को आगे बढा सकें और इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की, यह योजना पीएम मोदी के आत्म निर्भर भारत का ही एक हिस्सा है। जिसके तहत 50 लाख से अधिक लोगो को लाभ पहुंच सकेगा, तो दोस्तो आपलोगों को इस पोस्ट में पीएम स्वनिधि योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिये सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को Step By Step जान पायेंगे।
स्वनिधि योजना का लाभ किन-किन को मिलेगा
स्ट्रीट वेन्डर जैसे ठेलेवाले एवं रेहरी वाले शहरी इकॉनामी मे बड़ा योगदान देते है एवं जरुरत की चीजों को हम तक बेहद कम मूल्यो में पहुचाते हैं।
स्ट्रीट वेन्डर जैसे-
- सब्जी बेचने वाले।
- फल बेचने वाले।
- फास्ट फूड बेचने वाले।
- किताबें एवं स्टेशनरी बेचने वाले।
- मोची-जूते इत्यादि सिलने वाले।
- पान की दुकान।
- कपड़ा धोने वाले धोबी।
- पकोड़े एवं अण्डे बेचने वाले।
- फेरी वाले।
- राजमिस्त्री।
- कारीगर
आत्मनिर्भर निधि योजना के उद्देश्य
- स्वनिधि योजना के लिये आवास एवं शहरी मंत्रालय नें 50 हजार करोड़ का पैकेज सुनिश्चित किया है।
- 10000 रुपये का लोन बेहद कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराना है।
- समय पर यानी एक साल के अंदर लोन चुकता कर देने वालों को इनसेन्टिव सब्सिड़ी के रुप में उनके बैंक खाते में मिलेगा।
- लॉकडाउन के कारण जिन रेहड़ी वालों के धंधे ठप पड़े हैं वह अपने धंधे को इस सहायता से फिर से शुरु कर सकगें।
- गरीबी दूर करने में सहायक होगी।
- इस योजना का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर भी बनाना है।
- डिजिटल लेन-देन को बढावा देना।
लाभ पाने के लिये क्या योग्यता होनी चाहिए
यह योजना मुख्यत: रेहड़ी वालों के लिये है, यह लोन लेने के लिये निम्न योग्यता का होना आवश्यक है:-
- अगर आप स्ट्रीट वेन्डर हैं और आप अपने व्यवसाय के लिए लोन लेने चाहते हैं तो नगर निगम से प्रमाणमत्र होना चाहिये।
- अगर आप सर्वे के दौरान योग्य पाये जाते हैं तो भी आपको लोन मुहैया कराया जायेगा।
Svanidhi yojana के लिए Documents
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर (आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- वोटर कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढें–स्वामित्व योजना क्या है ? अब आप ले सकेंगे अपनी घर की प्रापर्टी पर भी लोन-जानें पूरी जानकारी
किन-किन बैंको से मिलेगा लोन
- सहकारी बैंक
- ग्रामीण बैंक
- NBFC and Micro Finance
- अनुसूचित वाणिज्यक बैंक
- नान बैंकिग फाइनेंस कंपनिया
यहाँ नीचे बैंको की लिस्ट दी गयी है
पब्लिक सेक्टर की बैंक:-
Bank of India | Indian Overseas Bank | State Bank of India |
Bank of Maharashtra | Indian Bank | UCO Bank |
Central Bank of India | Punjab National Bank | Union bank of India |
Canara Bank | Punjab & Sind Bank | Bank of Baroda |
प्राइवेट सेंक्टर बैंक :-
IDBI Bank | City Union Bank |
Jammu & Kashmir Bank | Kotak Mahindra Bank |
South Indian Bank | YES Bank |
Axis Bank | RBL Bank |
Karnataka Bank | Karur Vysya Bank |
छोटे फाइनेन्स बैंक:-
Suryoday Small Finance Bank |
North East Small Finance Bank |
Jana Small Finance Bank |
ESAF Small Finance Bank |
Utkarsh Small Finance Bank |
स्वनिधि योजना में लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
अगर आपका कोई छोटा व्यवसाय है और आप अपने व्यवसाय को बढाने के लिए कुछ लोन लेना चाहते हैं तो आप Svanidhi yojana के तहत ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, जहाँ आपको 10000 का लोन मिल सकता है, तो आइये Step By Step जानते हैं कि स्वनिधि योजना में लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
दोस्तो केन्द्र सरकार नें स्वनिधि योजना के लिए एक पोर्टल लांच किया है जिसके जरिये आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
1- सबसे पहले हम ओपेन करेंगें स्वनिधि योजना पोर्टल को
2-और Apply For Loan Option पर क्लिक करेंगे और अपना मोबाईल नंबर दर्ज करके ओटीपी दर्ज करेंगे।
3-यहाँ पर योग्यता के आधार पर कुछ बिंदु दिये गये है, आपके पास जो भी योग्यता है उसे सेलेक्ट करके आगे बढें।
4- आवेदन फार्म को पूरी तरह से भर लें।
5-संबधित दस्तावेजो को स्कैन करके JPEG फार्मेट में अपलोड कर दीजिये।
6- और अंत में फाइनल सबमिट कर दीजिये।
किन-किन राज्यों में यह स्कीम लागू हुयी है
दोस्तों प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना नीचे दिये गये निम्न राज्यों में लागू की गयी है-
Sr.No. | State/UT |
1 | Andaman & Nicobar Islands |
2 | Andhra Pradesh |
3 | Arunachal Pradesh |
4 | Assam |
5 | Bihar |
6 | Chandigarh |
7 | Chhattisgarh |
8 | Dadra & Nagar Haveli |
9 | Daman & Diu |
10 | Delhi |
11 | Goa |
12 | Gujarat |
13 | Haryana |
14 | Himachal Pradesh |
15 | Jharkhand |
16 | Karnataka |
17 | Kerala |
18 | Madhya Pradesh |
19 | Maharashtra |
20 | Manipur |
21 | Meghalaya |
22 | Mizoram |
23 | Nagaland |
24 | Odisha |
25 | Puducherry |
26 | Punjab |
27 | Rajasthan |
28 | Tamil Nadu |
29 | Telangana |
30 | Tripura |
31 | Uttar Pradesh |
32 | Uttarakhand |
33 | West Bengal |
ब्याज दर
व्यवसायिक बैंको, ग्रामीण बैंको, लघु वित्त बैंको, सहकारी बैकों में ब्याज दरें उन बैकों की ब्याज दरों के अनुसार ही होंगी एवं NBFC इत्यादि में यह दरें RBI के निर्देशों के अनुसार होगीं।
ब्याज सब्सिडी
पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के तहत उधारकर्ता को समय से किश्त चुकाने पर 7% त्रैमासिक ब्याज उनके बैंक खाते में मिलेगा।
डिजिटल लेन-देन
उधारकर्ता अपनी किश्त को UPI के माध्यम जैसे- फोन-पे, गूगल-पे, अमेजन-पे, पेटीएम, इत्यादि डिजिटल प्लेटफार्म से कर सकते हैं, इससे आपके क्रेडिट स्कोर को भी अच्छा करने में मदद मिलेगी और UPI से पेमेंट करने पर कुछ कैशबैक भी आपको मिलेगा, जिससे भविष्य में आप बड़ा लोन भी ले सकेंगे।
योजना के लाभ
- रेहड़ी लगाने वाले गरीब व्यक्तियों को इस योजना से बहुत लाभ मिलेगा।
- छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलेगा।
- शहरी आर्थिक दर में बढोत्तरी होगी।
- बेरोजगारी की समस्या दूर होगी।
- आत्मनिर्भर मिशन को बल मिलेगा।
- डिजिटल इंडिया के मिशन को बढावा मिलगा।
यह भी पढें–प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म 2020
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQ
Q-1 स्वनिधि स्कीम क्या है ?
Ans- यह एक केन्द्र सरकार की योजना है जिसका उद्देश्य लाकडाउन के पश्चात रेहड़ी या पथ विक्रेताओं को उचित दर पर लोन देकर उनके जीवन में सुधार करना है।
Q-2 इस स्कीम के लाभार्थी कौन-कौन होगें ?
Ans- शहरों मे फेरी लगाने वाले वह सभी विक्रेता जो कि 24 मार्च 2020 या उससे पहले से वेंडिग कर रहे हैं।
Q-3 पथ विक्रेता कौन-कौन होते हैं ?
Ans- वह विक्रेता जो फेरी लगाकर डोर टू डोर सामान बेचते हैं जैसे- ठेले पर फल और सब्जी बेचने वाले, कपड़े बेचने वाले, फुटपाथ पर चाय पकौड़े बेचने वाले, अण्डे बेचने वाले, नाई की दुकान, मोची की दुकान, पान की दुकान, लांड्री सेवायें।
Q-4 स्कीम का कार्यकाल क्या होगा ?
Ans- यह स्काम मार्च 2022 तक चलेगी।
Q-5 लोन की राशि क्या होगी ?
Ans- लोन की राशि 10000 रुपये होगी।
Q-6 लोन चुकता करने की अवधि क्या होगी ?
Ans- यह अवधि 1 साल की होगी।
Q-7 सर्वेक्षण सूची का कैसे पता करें ?
Ans- स्वनिधि पोर्टल https://pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर यह जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं.
Q-8 सर्वेक्षण विक्रेताओं की सूची में मेरा नाम है पर मेरे पास सर्टिफेकेट ऑफ वेंडिग नही है क्या में इस योजना का लाभ उठा सकता हूँ ?
Ans- हाँ आप बिल्कुल इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, ऐैसे विक्रेताओं को पोर्टल के माध्यम से प्रोविजनल सर्टिफिकेट ऑफ वेडिंग दिया जायेगा, आप बीसी से सम्पर्क करके उनकी मदद से आवेदन कर सकते हैं।
Q-9 मै आस-पास के गांव में रहता हूँ और शहर में बिक्री करता हूँ क्या मै इस योजना के लिए आवेदन कर सकता हूँ ?
Ans- हाँ आप कर सकते हैं, यह योजना उन सभी विक्रताओं के लिए हैं जो पथ बिक्री का कार्य करते हैं।
Q-10 ब्याज सब्सिडी की दर कितनी है और कितनी राशि प्राप्त होगी ?
Ans- ब्याज सब्सिडी की दर 7 % है और यदि आप 10000 हजार के लोन की की सभी 12 किश्त जमा करते हैं तो 7% के हिसाब से आपको लग-भग 400 रुपये प्राप्त होंगे।
Q-11 क्या 10000 हजार से अधिक लोन प्राप्त कर सकते हैं ?
Ans- पहली बार आपको 10000 हजार ही लोन मिलेगा लेकिन लोन समय से चुकाने पर अगली बार आपको ज्यादा लोन मिल सकता है।
“कोरोना महामारी की अभूतपूर्व स्थित में हमारे देश ने, हमारे गरीब भाई बहनो ने, खासकर रेहड़ी-ठेला-पटरी पर सामान बेचने वाले श्रमिक साथियों ने तमाम मुश्किलों के बावजूद अद्भुत संयम और शंघर्ष-शक्ति दिखायी है।
उनके आर्थिक हितों के लिए उन्हें ताकतवर बनाने के लिए हम सतत और समग्र प्रयास कर रहे हैं।”
“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी”
दोस्तों इस पोस्ट मे मैने पीएम स्वनिधि योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप कंमेट करके पूछ सकते हैं, हम प्रयास करेगें आपके सवाल का जवाब देने की।
धन्यवाद